ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

दिल्ली शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के घर छापेमारी

DESK: दिल्ली में शराब नीति मामले में ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआरएस एमएलसी के. कविता के हैदराबाद स्थित घर पर छापेमारी की है। के. कविता को दिल्ली शराब

दिल्ली शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के घर छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दिल्ली में शराब नीति मामले में ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआरएस एमएलसी के. कविता के हैदराबाद स्थित घर पर छापेमारी की है। के. कविता को दिल्ली शराब घोटाला मामले में नामित किया गया था। ईडी और सीबीआई दोनों ने के. कविता को पहले पूछताछ के लिए बुलाया था।


दरअसल, ईडी ने के. कविता पर साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप लगाया है, जिसमें हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनापल्ली, अरुण पिल्लई और अन्य राजनीतिक नेता शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत भेजी थी।


इससे पहले दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस एमएलसी कविता से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी. ईडी ने बीआरएस एमएलसी कविता से पूछताछ करने के बाद दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में उनके पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंटला से भी पूछताछ की थी।


बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। वहीं अब इसकी आंच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 मामले में अनियमितताओं को लेकर ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक 8 बार समन भेज चुकी है हालांकि इसके बावजूद वे जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं।