ब्रेकिंग
राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना पहुंचने से पहले बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना पहुंचने से पहले बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश ने फिर कहा- चिंता मत करिये, सब ठीक है... हम अब इधर-उधर कहीं जाने वाले नहीं

PATNA: दो दिनों की दिल्ली यात्रा के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार ने आज फिर उन्हीं बातों को दुहराया जो बुधवार को वे दिल्ली में कह रहे थे. नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से ब

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश ने फिर कहा- चिंता मत करिये, सब ठीक है... हम अब इधर-उधर कहीं जाने वाले नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दो दिनों की दिल्ली यात्रा के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार ने आज फिर उन्हीं बातों को दुहराया जो बुधवार को वे दिल्ली में कह रहे थे. नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा-आप लोग चिंता मत कीजिये, सब ठीक है. हमारी सब लोगों से बात हो गयी है. अब हम कहीं और जाने वाले नहीं.


बता दें कि नीतीश कुमार बुधवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए थे. वहां उनकी मुलाकात सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई. उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औऱ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. नीतीश कुमार गुरूवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से भी मिले थे औऱ भारत रत्न मिलने पर बधाई दिया था.


पटना में क्या बोले नीतीश

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम दिल्ली जिस काम के लिए गये थे, वह सब काम हो गया है. प्रधानमंत्री से मुलाकात हो गयी, उनकी पार्टी के लोगों से भी बात हो गयी है. हम पहले जहां थे सब दिन अब वहीं रहेंगे. कुछ दिन के लिए इधर उधर हुए थे लेकिन अब फिर चले आये हैं. अब परमानेंट यहीं रहेंगे. सारे लोगों से बहुत अच्छी बात हुई है. आपलोग चिंता मत करिये.


पत्रकारों ने सवाल पूछा कि क्या बिहार को विशेष दर्जा या पैकेज के लिए प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से बात हुई है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास की चिंता मत करिये. हमारी सबसे से बात हो चुकी है. बिहार का विकास तो हमलोग 2005 से कर ही रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के सारे साथियों से भी बात कर ली है. अब कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है.