ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दिल्ली पुलिस के समर्थन में उतरी बिहार पुलिस, कहा- मामले की हो जांच

PATNA: तीस हजारी कोर्ट के बाद साकेत कोर्ट में पुलिस पर वकीलों द्वारा हमले के बाद बिहार पुलिस दिल्ली पुलिस के समर्थन में उतर गई है. इस घटना की जांच की मांग की है.

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  तीस हजारी कोर्ट के बाद साकेत कोर्ट में पुलिस पर वकीलों द्वारा हमले के बाद बिहार पुलिस दिल्ली पुलिस के समर्थन में उतर गई है. इस घटना की जांच की मांग की है. 

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह कहा कि दिल्ली पुलिस के हर पीड़ित पुलिस के साथ खड़ा है. साथ ही इस मामले में दिल्ली पुलिस को बिहार पुलिस एसोसिएशन नैतिक समर्थन करता है. मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है. दोषी जो भी पक्ष हो उस पर कार्रवाई हो. पुलिस और वक़ील दोनों कानून को जानने वाले है। किसी को भी क़ानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए. बिहार के तमाम पुलिस वाले इस घटना पर पैनी नज़र रखे हैं.


सिंह ने कहा कि एक तस्वीर विचलित कर रही है. दिल्ली के साकेत कोर्ट के बाहर वकील पुलिसकर्मी को मार रहा है. पुलिस के जवान का हेलमेट ले लिया गया है. जवान बाइक से निकलता है तो वकील उस हेलमेट से बाइक पर दे मारता है. जवान के कंधे पर मारता है. यह दिल्ली ही नहीं भारत के पुलिस का अपमान है. गृहमंत्री अमित शाह को इस जवान के पक्ष में खड़ा होना चाहिए. एक पुलिस को इस तरह से पीटा जाना शर्मनाक है. अदालत के सामने घटना हुई है. दिल्ली पुलिस यदि काम बंद कर दें और सत्याग्रह करें. उपवास करें. तो क्या हाल होगा. भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिल्ली पुलिस को नैतिक बल दें. हिंसा का पक्ष नहीं लिया जा सकता है. अगर यही काम पुलिस किसी वकील के साथ करती तो वक़ील के साथ काफ़ी लोग खड़े हो जाते. वक़ील भाई अपने इंसाफ के लिए कोर्ट से बाहर फ़ैसला करें यह उचित नहीं है. दिल्ली मामले का तत्काल सरकार और न्यायपालिका हल निकाले.