ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

दिल्ली में सोरेन के घर पर मिला 36 लाख कैश, BMW कार भी है जब्त

RANCHI : ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की। कथित जमीन घोटाले में घिरे सोरेन के ठिकानों पर तलाशी के बाद जांच ए

दिल्ली में सोरेन के घर पर मिला 36 लाख कैश, BMW कार भी है जब्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : ईडी  ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की। कथित जमीन घोटाले में घिरे सोरेन के ठिकानों पर तलाशी के बाद जांच एजेंसी ने कैश, कार और कागजात मिलने का दावा किया है। हालांकि, जांच एजेंसी की मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई है। ईडी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि BMW कार के अलावा सोरेन के ठिकानों से 36 लाख रुपए कैश जब्त किया गया। 


दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में शांति निकेतन स्थित सोरेन के आवास पर पहुंची। टीम करीब यहां 13 घंटे तक रही। ईडी सूत्रों ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन इस दौरान बंगले पर नहीं मिले। जबकि, छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपए कैश जब्त किया गया। हरियाणा के नंबर प्लेट वाली एक बीएमडब्ल्यू कार भी मिली जो 'बेनामी' नाम से रजिस्टर्ड है। इसके अलावा कुछ अहम दस्तावेज मिलने की बात भी कही गई है।


वहीं, ईडी ने हेमंत सोरेन के घर मिले कैश की तस्वीर भी जारी की है। इसमें 500 के नोटों की कई गड्डियां दिखाई दे रही हैं। बताया गया है यह रकम 36 लाख रुपए है। बरामद कैश को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। ईडी सूत्रों ने यह भी बताया है कि सोमवार सुबह जब दिल्ली आवास में टीम पहुंची तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले।


आपको बताते चलें कि, रविवार रात तक सोरेन के इसी आवास में मौजूद होने की सूचना थी। ईडी की छापेमारी से पहले आवास से निकले सोरेन अभी तक सामने नहीं आए हैं। सोरेन कहां हैं इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। अटकलें हैं कि सोरेन सड़क मार्ग से झारखंड के लिए निकल चुके हैं। कथित जमीन घोटाले में ईडी सोरेन से दूसरे दौर की पूछताछ करना चाहती है। इससे पहले 20 जनवरी को सोरेन से रांची में पूछताछ हुई थी।