ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दिल्ली जाकर लालू यादव से मिले जगदानंद सिंह, इस्तीफे की चर्चाओं के बीच दो घंटे तक बातचीत

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिल्ली में मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच तक़रीबन दो घंटे

दिल्ली जाकर लालू यादव से मिले जगदानंद सिंह, इस्तीफे की चर्चाओं के बीच दो घंटे तक बातचीत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिल्ली में मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच तक़रीबन दो घंटे तक बातचीत हुई है. प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है. जगदानंद सिंह और लालू यादव की मुलाकात की खबर सामने आते ही पार्टी में और बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है.


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच प्रदेश के सियासी माहौल पर चर्चा की बात सामने आ रही है. आपको बता दें जगदानंद सिंह के दिल्ली दौरे को निजी बताया जा रहा था लेकिन राजधानी पहुँचते ही जगदा बाबू ने पार्टी सुप्रीमो से बातचीत की है. दोनों नेताओं के बीच और किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई है. फिलहाल ये तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चर्चाओं की बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. ये भी जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि दोनों नेताओं के बीच संगठन के संदर्भ में भी बातचीत हुई है.



गौरतलब हो कि इससे पहले बीते 9 जुलाई को यह खबर सामने आई थी कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. हालांकि, इस संदर्भ में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद  सिंह और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया. लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब देने के दौरान जगदा बाबू थोड़े असहज जरूर दिखे थे. वह कुछ भी साफ़-साफ़ बताने से बच रहे थे. 


जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चर्चा का एक पहलू ये भी रहा कि जगदा बाबू की नाराजगी लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के कारण है. क्योंकि मीडिया में ये ख़बरें सामने आई थीं कि तेजप्रताप के रवैये के कारण जगदानंद सिंह ने लालू के सामने इस्तीफे की पेशकश की. इन सभी चर्चाओं के बीच ये बात भी निकल कर सामने आई कि तेजस्वी यादव ने भी लालू यादव से इस मसले पर बातचीत की और इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा.


बहरहाल लालू यादव और जगदानंद सिंह की मुलाकात संगठन और राज्य के सियासी परिदृश्य में बेहद गंभीर मानी जा रही है. गौरतलब हो कि राजद सुप्रीमो के बिहार आने के संदर्भ में कार्यक्रम बनाया जाना है. इस संदर्भ में पार्टी उच्च स्तर पर विचार कर रही है.