ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, किसी भी वक्त हो सकता है ललन सिंह का इस्तीफा!

DELHI: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंश के बीच दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता ललन सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में मुख

दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, किसी भी वक्त हो सकता है ललन सिंह का इस्तीफा!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंश के बीच दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता ललन सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद है। कहा जा रहा है कि कार्यकारिणी के बैठक के बाद ललन सिंह के इस्तीफे का एलान हो सकता है।


दरअसल, ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। पिछले तीन दिनों से ललन सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंश बरकरार था लेकिन आज जेडीयू नेताओं के बदले बयानों से यह तय माना जा रहा है कि ललन सिंह किसी भी वक्त इस्तीफे का एलान कर सकते हैं। जेडीयू नेताओं के अलग-अलग बयानों से स्पष्ट हो गया है कि ललन सिंह आज पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।


दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद ललन सिंह अपने इस्तीफे का एलान करेंगे। इसके साथ ही जेडीयू की कमान एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। बता दें कि बैठक से पहले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे और दोनों एक ही गाड़ी में बैठक के लिए पहुंचे थे।