ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

दिल्ली में CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे ललन सिंह, एक घंटे की देरी से शुरू होगी आज होने वाली बैठक

DELHI : राजधानी दिल्ली में जदयू की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे हैं। ऐसे में अब जो

दिल्ली में CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे ललन सिंह, एक घंटे की देरी से शुरू होगी आज होने वाली बैठक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : राजधानी दिल्ली में जदयू की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे हैं। ऐसे में अब जो यह बैठक शाम 4 बजे होनी थी। उसे डीले (समय बढ़ाना ) कर दिया गया है। अब यह बैठक 1 घंटे की देरी से यानी शाम पांच बजे शुरू होगी। इस बैठक में कई तरह की बातों पर चर्चा होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी और ललन सिंह का मुद्दा भी शामिल है।


दरअसल,  बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। विरोधी दल भाजपा इसे सच बता रही है तो महागठबंधन इस महज एक अफवाह बता रही है। ऐसे में आम लोगों में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब दिल्ली में इस असमंजस पर से पर्दा उठने वाला है। बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा आम हो गई है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का पत्ता अध्यक्ष पद से कट सकता है।


 जहां भाजपा जैसी पार्टी इसको सच बताती है तो वही महागठबंधन में शामिल अन्य पार्टी के नेता इस बस एक अफवाह बता रहे हैं। इस बीच जदयू के वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल के तरफ से यह कहा गया है कि ललन सिंह को चुनाव लड़ना है इसलिए वह अपने दायित्वों से चाह रहे हैं कि फ्री हो जाएं। हालांकि, यह सारी बातें राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तय होगा।


बताया जाता है कि, इस बैठक का एजेंडा पार्टी संगठन और लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विचार करना है। लेकिन, इस बैठक की घोषणा के साथ ही कई चर्चाएं होने लगी है। जिसमें से दो बातें जो सबसे अधिक सुर्खियों में बना हुआ है। उसमें से पहला यह है कि ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से विदा हो रहे हैं और दूसरा जदयू एक बार फिर एनडीए का अंग बनने जा रहा है। लेकिन, मुख्यमंत्री के करीबी नेता और बिहार सरकार में वित्त मंत्री विजय चौधरी का दावा है कि ऐसा कुछ नहीं है और महागठबंधन एकजुट है। लेकिन वह उतने ही उत्साह से यह दावा नहीं कर पा रहे हैं जितने उत्साह से बाकी चीजों में वह अपनी बातों को रखते हैं।