ब्रेकिंग
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य

दिल्ली जाने से पहले CM नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री आवास में चल रही ख़ास मीटिंग

PATNA: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्रियों से मुलाकात की। अब य

दिल्ली जाने से पहले CM नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री आवास में चल रही ख़ास मीटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्रियों से मुलाकात की। अब यह खबर आ रही है कि नीतीश कुमार जेडीयू के विधायक पर विधान पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक की है।  इस दौरान नीतीश कुमार के साथ अपने कैबिनेट के दो मंत्री भी मौजूद थे। 


ऐसी सूचना आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 दिसंबर को दिल्ली रवाना हो सकते हैं। 28 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होने वाली है वही 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और उसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली रवाना हो सकते हैं। इस बैठक में ललन सिंह भी शामिल होंगे। ऐसे में इस बैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार अपने विधायक और विधान पार्षद से मुलाक़ात कर उनकी भी राय विचार जानना चाहते हैं। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के नेता को बुलावा भेजा है। 


मालूम हो कि, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कार्यकाल भी खत्म होने वाला है। ऐसे में अब जदयू कार्यकर्ताओं को बड़े फैसले आने की उम्मीद है।  सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार खुद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। लेकिन अगर अति पिछड़ा पर दांव लगाया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर या सांसद चंदेश्वर को भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार की सियासत में पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। कहा जा रहा था कि 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार इसको लेकर निर्णय हो सकते हैं। ललन सिंह के ऊपर लालू के साथ मिलकर जेडीयू को तोड़ने के आरोप लग रहे थे।