ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

CM Rekha Gupta Security: दिल्ली CM रेखा गुप्ता की Z कैटेगरी की सुरक्षा ले ली गई वापस, केंद्र सरकार ने क्यों लिया फैसला?

CM Rekha Gupta Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दी गई Z कैटेगरी की CRPF सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा दिल्ली पुलिस के जिम्मे है।

CM Rekha Gupta Security
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Rekha Gupta Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कुछ दिन पहले अचानक हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें प्रदान की गई Z कैटेगरी की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है।


दरअसल, बीते 20 अगस्त की सुबह, जब 51 वर्षीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस इलाके में अपने कैंप कार्यालय में जन सुनवाई कर रही थीं, तभी अचानक एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को उनकी हत्या की पूर्वनियोजित साजिश बताया था।


हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट को निर्देश दिया था कि वे सुरक्षा प्रदान करें। लेकिन बाद में योजना में बदलाव करते हुए सुरक्षा कवर वापस ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने हमले की जांच के तहत दो लोगों को हिरासत में लिया है। 


मुख्य आरोपी 41 वर्षीय सकरिया राजेशभाई खिमजी है, जो ऑटो-रिक्शा चलाता है और गुजरात के राजकोट जिले का रहने वाला है। राजेश खिमजी ने जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला किया था। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता