ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

'देख रहे हो ना विनोद...', अचानक तेजस्वी को क्यों याद आई पंचायत वेब सीरीज की फेमस डायलोग; PM मोदी पर तीखा तंज

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को बीच में चुनाव पंचायत वेब सीरीज की याद आ गई है। तेजस्वी यादव ने पंचायत सीरीज का एक फेमस डायलोग का इस्तेमाल प्रधानमंत्री पर कटाक्ष

'देख रहे हो ना विनोद...', अचानक तेजस्वी को क्यों याद आई पंचायत वेब सीरीज की फेमस डायलोग; PM मोदी पर तीखा तंज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को बीच में चुनाव पंचायत वेब सीरीज की  याद आ गई है। तेजस्वी यादव ने पंचायत सीरीज का एक फेमस डायलोग का इस्तेमाल प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करने के लिए किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे चरण के बाद 400 पार का नारा लगाना बंद कर दिया। देख रहे हो ना विनोद। 


दरअसल, लोकसभा के दूसरे चरण की पांच सीटों पर मतदान के बाद राजद ने सभी सीटों पर आईएनडीआईए उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स मीडिया एकाउंट पर व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि दो चरणों के चुनाव के बीच ही प्रधानमंत्री ने अबकी बार चार सौ पार का नारा लगाना बंद कर दिया है। देख रहे हो न विनोद।


इसके अलावा राजद के अन्य नेताओं ने कहा है कि राजद के प्रदेश कार्यालय से बांका, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज के एक-एक बूथ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने से जो स्थिति सामने आई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन जीत रहा है। महागठबंधन को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला है और विपक्षी उम्मीदवारों को मतदाताओं ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया है।


आपको बताते चलें कि, बिहार में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इस चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर एवं बांका सीट पर वोटिंग हुई। शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 58.58 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा कटिहार में 64.6 फीसदी और किशनगंज में 64 फीसदी मतदान हुआ। पूर्णिया में 59.94 प्रतिशत और बांका में 54 प्रतिशत वोट डाले गए। सबसे कम भागलपुर में 51 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, पहले चरण के मुकाबले मौजूदा फेज में वोटरों के बीच मतदान का उत्साह ज्यादा नजर आया। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 48.23 प्रतिशत ही मतदान हुआ था, जो कि मौजूदा चरण से 10 फीसदी कम था।