ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

तेजस्वी से मुलाकात के बाद दीपांकर का बड़ा एलान, किसानों का सवाल विधानसभा में उठाकर नीतीश को घेरेंगे

PATNA : 19 फरवरी से शुरू होने वाले बिहार बिहार मंडल के बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार किसानों के सवाल पर घिरने वाली है. विपक्ष ने इसके लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. भाकपा माले क

तेजस्वी से मुलाकात के बाद दीपांकर का बड़ा एलान, किसानों का सवाल विधानसभा में उठाकर नीतीश को घेरेंगे
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : 19 फरवरी से शुरू होने वाले बिहार बिहार मंडल के बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार किसानों के सवाल पर घिरने वाली है. विपक्ष ने इसके लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कि आखिर नीतीश सरकार को कैसे विधानसभा सत्र के दौरान घेरा जाए. 

बिहार के किसानों की स्थिति खराब

दीपांकर भट्टाचार्य ने तेजस्वी से मुलाकात के बाद कहा कि 2006 में बिहार के अंदर एपीएमसी एक्ट खत्म किया गया था और नीतीश सरकार में सबसे पहले बिहार के किसानों को दुर्दशा में ढकेल दिया लेकिन अब वक्त संघर्ष का है. लिहाजा नीतीश कुमार की सरकार को घेरने के लिए हम विधानसभा में भी रणनीति बनाकर काम करेंगे.


बजट में कुछ ज्यादा मिलने वाला नहीं

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आम बजट से बिहार को कुछ ज्यादा नहीं मिलने वाला क्योंकि वाकई देश की अर्थव्यवस्था कोरोना काल के बाद पटरी पर नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से बात करने और एक फोन पर उपलब्ध होने की बात कहते हैं, लेकिन उसके बावजूद किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं. दीपांकर ने कहा कि किसानों की समस्या का हल होना चाहिए ना कि उन्हें सियासत में फंसाया जाना चाहिए. 


दलीय आधार पर हो चुनाव

भाकपा माले महासचिव ने कहा कि पंचायत चुनाव में दलीय आधार पर होते हैं तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी. दलीय आधार पर चुनाव होने से मुद्दों के ऊपर चर्चा होती है. वरना चुनाव व्यक्ति केंद्रित हो जाता है. तेजस्वी यादव से मानव श्रृंखला के दौरान मुलाकात नहीं होने की बाबत जब दीपांकर भट्टाचार्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कल मानव श्रृंखला के दौरान मुलाकात नहीं हो सकी तो क्या हुआ आज दोनों के बीच हर मुद्दे पर बातचीत हुई है.