ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी

दशहरा के बाद अंधेरें में गुजरेगी शिक्षकों की दिवाली, त्योहारी सीजन में भी सैलरी पर संशय

PATNA : राज्य सरकार ने गत दिन राज्य्कर्मियों को बड़ा उपहार देते हुए यह एलान किया था कि इस बार इनका वेतन दिवाली से पहले दे दिया जाएगा, ताकि वो लोग आसानी से अपना पर्व मना सकें। वहीं,

दशहरा के बाद अंधेरें में गुजरेगी शिक्षकों की दिवाली, त्योहारी सीजन में भी सैलरी पर संशय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार ने गत दिन राज्य्कर्मियों को बड़ा उपहार देते हुए यह एलान किया था कि इस बार इनका वेतन दिवाली से पहले दे दिया जाएगा, ताकि वो लोग आसानी से अपना पर्व मना सकें। वहीं, दूसरी तरफ राज्य के हजारों शिक्षकों के बकाए वेतन का भुगतान अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।


दरअसल, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार ने कल यह एलान किया है कि आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए विभाग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से परामर्श के बाद सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन भुगतान 20 अक्टूबर से पहले ही कराने का निर्णय लिया है। जिसके बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार राज्य के शिक्षकों के बकाए वेतन का भुगतान दिवाली से पहले कर दिया जाएगा  या फिर दुर्गापूजा के तरह, उनकी दिवाली भी बिना रौशनी के गुजरेगी ?


राज्य के हजारों शिक्षकों के बकाए वेतन का भुगतान को लेकर टीईटी-एसटीईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा खत्म हो गई है और शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। अब दिवाली और छठ भी नजदीक आ रहे हैं। नए शिक्षा मंत्री ने वेतन और बकाया भुगतान को नई सरकार का तोहफा बताया था, लेकिन उसका भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है।


बता दें कि, त्योहारी सीजन में भी सितंबर और अक्टूबर का वेतन का भुगतान जिलों तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में शिक्षक दशहरे के बाद अब दिवाली भी अंधेरे में ही मनाने के लिए मजबूर हैं। अब दशहरा के बाद बाद भी उनके घरों में अंधेरा रहेगा तो शिक्षक कैसे काम कर सकते हैं। वहीं, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्थिति तो पहले से ही बेहतर नहीं है, क्योंकि त्योहारी सीजन में उनका इंतजार लंबा हो जाता है।