ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

दार्जिलिंग में मोमोज बनाती दिखीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, निकाले जा रहे सियासी मायने

DESK : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अनोखे अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। कही वे फुटबॉल को किक मारती दिखती हैं तो कभी लोगों को गोलगप्पे खिलाती नजर आती हैं। इ

दार्जिलिंग में मोमोज बनाती दिखीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, निकाले जा रहे सियासी मायने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अनोखे अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। कही वे फुटबॉल को किक मारती दिखती हैं तो कभी लोगों को गोलगप्पे खिलाती नजर आती हैं। इस बार ममता बनर्जी दार्जिलिंग के एक स्थानीय स्टॉल पर मोमोज बनाती नजर आई हैं। दार्जिलिंग में वे एक महिला के साथ स्टॉल पर बैठक मोमोज तैयार कर रही हैं। हालांकि ममता के इस स्टंट को सियासत से जोड़कर देखा जा रहा हैं। बता दें कि दार्जिलिंग कभी भी टीएमसी का गढ़ नहीं रहा है। यहां पार्टी का दबदबा कायम करने के लिए एक रणनीति के तहत ममता लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।


दरअसल, गुरुवार को ममता बनर्जी दार्जलिंग पहुंची थी। इस दौरान वे अचानक एक स्थानीय मोमोज के स्टॉल पर पहुंच गई और वहां मोमोज बना रही महिला के साथ बैठक मोमोज बनाने में उसकी मदद करने लगीं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ममता किसी स्टॉल पर दिखीं हैं। हाल ही में वे एक स्टॉल पर लोगों को गोलगप्पे खिलाती नजर आई थीं।


दार्जिलिंग में ममता का मोमोज बनाना और वहां के लोगों को गोलगप्पे खिलाने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दार्जिलिंग में पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव होने हैं। यहां पिछले कई वर्षों से बीजेपी का दबदबा रहा है। फिलहाल टीएमसी उत्तर बंगाल में पार्टी का दबदबा कायम करने की रणनीति पर काम कर रही है। बंगाल के इस इलाके में लोग मोमोज और गोलगप्पा काफी पसंद करते हैं। ऐसे में ममता मोमोज बनाने के बहाने यहां के लोगों को लुभाने की कोशिश में लगी हैं।

टैग्स