ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर बोले हरि सहनी..खास वर्ग को खुश करने के लिए लिया गया फैसला

DARBHANGA: शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत इस साल लगभग 14 छुट्टियों को रद्द कि

स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर बोले हरि सहनी..खास वर्ग को खुश करने के लिए लिया गया फैसला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत इस साल लगभग 14 छुट्टियों को रद्द किया गया है। शिक्षकों को रक्षाबंधन, तीज, जिउतिया में भी छुट्टी नहीं मिलेगी। वही दुर्गापूजा, छठ, दीपावली, भैया दूज, गुरु नानक जयंती, चित्रगुप्त पूजा जैसे त्योहारों में भी छुट्टियों में कटौती की गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जैसे ही नोटिफिकेशन जारी हुआ। वैसे ही बिहार के राजनीतिक गलियारों का पारा काफी बढ़ गया। विपक्ष के नेता सरकार के इस फैसले को हिन्दू विरोधी बता रहे। 


इसी कड़ी में बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष नेता हरि सहनी ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसे ही छुट्टी रद्द करने की सूचना जनमानस में आया। वैसे ही शिक्षकों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जनमानस में इस बात का घोर विरोध हो रहा है। सरकार सिर्फ शिक्षक नहीं, समस्त हिंदू समाज की नारी समाज के धैर्य का परीक्षा ले रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने जितनी छुट्टियां दर्द की है चाहे वह दुर्गा पूजा हो, दीपावली हो, छठ हो, जितिया पर्व हो या फिर तीज पर्व हो। हमारे घर की मां बहन और बेटी भी करती है। जिसमे 60% के लगभग टीचर महिला है और यह छुट्टी रद्द कर दी गयी है।


वही हरि सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि आप दलील क्या दे रहे हैं पढ़ाई बाधित होगी। अगर पढ़ाई आपकी नजर में इतना महत्वपूर्ण है। तो आप शिक्षक से पठन-पाठन कार्य के अलावा आप जो भी काम ले रहे हैं। आप पहले सारा काम को रद्द करें। सारे विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली करें। उसके बाद अगर आप छुट्टी रद्द करते तो लोगों को लगता कि शायद आपका ध्यान शिक्षा की ओर गया है। लेकिन आज इस दर्दनाक निर्णय से सभी के नजरों में आ गया है कि आप केवल तुष्टीकरण और वोट की राजनीति के नाम पर एक खास वर्ग को खुश करने के लिए यह निर्णय लिया है। इस धैय के परीक्षा में हिंदू समाज आपको माफ करने वाला नहीं है। खास करके हमारी जो नारी शक्ति है आज जो आप उसके दिल पर चोट पहुंचाने का काम किया है। इसका अंजाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा।