ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दरभंगा: पार्टी से निष्कासित किए जाने से गुस्साएं मो. कलाम ने जलाया बैनर-पोस्टर, लालटेन भी फोड़ डाला

DARBHANGA: पार्टी से निष्कासित किए जाने से गुस्साएं राजद के प्रदेश युवा महासचिव रहे मो. कलाम ने आरजेडी का पोस्टर और लालटने को आग में फूंक डाला। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह क

दरभंगा: पार्टी से निष्कासित किए जाने से गुस्साएं मो. कलाम ने जलाया बैनर-पोस्टर, लालटेन भी फोड़ डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: पार्टी से निष्कासित किए जाने से गुस्साएं राजद के प्रदेश युवा महासचिव रहे मो. कलाम ने आरजेडी का पोस्टर और लालटने को आग में फूंक डाला। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को मो. कलाम ने बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से जगदानंद सिंह ने मो. कलाम को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस बात से गुस्साएं मो. कलाम ने इस बात का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। 


पार्टी के बैनर और पोस्टर को आग के हवाले कर दिया और लालटेन को फोड़ डाला। मो. कलाम ने जगदानंद सिंह सहित राजद के कई नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बहादुरपुर के पूर्व विधायक और राजद का हनुमान कहे जाने जाने भोला यादव के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले जाने की बात मो. कलाम ने की। 


मो. कलाम ने कहा कि पूरे बिहार में जगदानंद सिंह और भोला यादव हिटलर की तरह पार्टी चलाने का काम कर रहे हैं। लालू जी बीमार रहने के कारण पार्टी के कार्यालय से लेकर हर जगह तालाबंदी करते हैं। जबकि हमलोग बफादार सिपाही की तरह दरभंगा में काम करते रहे हैं। सोशल मीडिया से पता चला की मुझे पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसलिए हमने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एमएलसी चुनाव में मेरे द्वारा एक कैडिडेट का समर्थन किया गया था जिसके कारण भोला यादव और जगदानंद सिंह ने मिलकर हमें पार्टी से निष्कासित किया गया है। 


दरभंगा: पार्टी से निष्कासित किए जाने से गुस्साएं मो. कलाम ने जलाया बैनर-पोस्टर, लालटेन भी फोड़ डाला

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता