ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दरभंगा में नीतीश के साथ फातमी फैक्टर, मानव श्रृंखला में शामिल हुए RJD विधायक फराज फातमी

DARBHANGA: मानव श्रृंखला का विरोध राजद कर रही थी, लेकिन दरभंगा के केवटी विधानसभा से विधायक फराज फातमी ने आज मानव श्रृंखला में भाग लेकर राजद के विरोध को नकार दिया और कहा कि वि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA:  मानव श्रृंखला का विरोध राजद कर रही थी, लेकिन दरभंगा के केवटी विधानसभा से विधायक फराज फातमी ने आज मानव श्रृंखला में भाग लेकर राजद के विरोध को नकार दिया और कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ही सारे दलों ने इस मानव श्रृंखला का समर्थन किया था और मैं भी पूरे भारत में इसका संदेश देना चाहता हूं.

तेज प्रताप पर हो कार्रवाई

फातमी ने कहा कि मैंने पार्टी लाइन से हटकर कोई भी कार्य नहीं किया है जिन लोगों ने पार्टी विरोध में कार्य किया है उन पर पार्टी एक्शन क्यों नहीं ले रही विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार तेज प्रताप यादव ने विरोध किया. उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया. क्योंकि वह लालू प्रसाद यादव के लड़के हैं.

नीतीश की तारीफ

फातमी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद सिंह को जो चिट्ठी भेजी है वह सभी जानते हैं. उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही. मुझे लगता है जिस प्रकार मेरे पिता को साजिश करके पार्टी से निकाला गया उसी प्रकार मेरे खिलाफ भी साजिश की जा सकती है. नीतीश कुमार का यह कार्य सराहनीय है. बता दें कि पातेपुर की राजद विधायक प्रेमा चौधरी वैशाली में शामिल हुई तो एमएमली संजय प्रसाद जमुई के चकाई में मानव श्रृंखला में शामिल हुए. गायघाट के राजद विधायक महेश्वर प्रसाद ने मुजफ्फरपुर में मानव श्रृंखला में शामिल होकर नीतीश के प्रति अपना प्रेम जताया.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता