ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दरभंगा शहरी विधानसभा सीट से AAP के पूर्व प्रत्याशी शंकर झा BJP में होंगे शामिल! सम्राट चौधरी से की मुलाकात

DARBHANGA: लोकसभा चुनाव की आहट पाते ही पाला बदलने का खेल अब तेज हो गया है। नेताओं के दल बदल का सिलसिला और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नेता अभी से ही भविष

दरभंगा शहरी विधानसभा सीट से AAP के पूर्व प्रत्याशी शंकर झा BJP में होंगे शामिल! सम्राट चौधरी से की मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: लोकसभा चुनाव की आहट पाते ही पाला बदलने का खेल अब तेज हो गया है। नेताओं के दल बदल का सिलसिला और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नेता अभी से ही भविष्य को लेकर अपनी गोटी सेट कर लेना चाहते हैं। 


माना यह भी जा रहा है कि हाल के दिनों में पाला बदलने का लाभ अभी तक भाजपा के लिए फायदेमंद हुआ है। कुछ ही दिन पूर्व जदयू एमएलसी ने भी भाजपा का दामन थामा था और इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह दरभंगा शहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शंकर झा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने के संकेत दे दिए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार शंकर झा बहुत जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकतें हैं। इससे पूर्व शंकर झा आम आदमी पार्टी में रहते हुये पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे, लेकिन पार्टी की तरफ से सहयोग नहीं मिलने के कारण उन्होंने दल बदलने का फैसला लिया है।

टैग्स