ब्रेकिंग
1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति

दरभंगा: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड ने पटना रेफर किया

DARBHANGA: DMCH में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल बोर्ड ने पप्पू यादव को पटना भेजने की सिफारिश की। मेडिकल जांच के बाद DMCH अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा के नेतृत्

दरभंगा: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड ने पटना रेफर किया
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA: DMCH में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल बोर्ड ने पप्पू यादव को पटना भेजने की सिफारिश की। मेडिकल जांच के बाद DMCH अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड ने पटना रेफर करने की अनुशंसा कर दी है।


पप्पू यादव की मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया उनकी किडनी में स्टोन है। हार्ट में परेशानी के कारण पैदल चलने से उनका दम फूलता है। लिपिड प्रोफाइल भी बढ़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और इको जांच सरकारी खर्चे पर शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मेडिकल बोर्ड ने यह फैसला लिया।


मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष उमेश चंद्र झा ने बताया कि अब तक उनकी हालत ठीक है लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई है उसे देखते हुए बाद में परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने अब तक भोजन नहीं लिया है। उनको भोजन लेने की सलाह दी गई है। अपना अनशन तोड़ते हुए पप्पू यादव ने तत्काल में फल का सेवन किया है। भोजन नहीं करने से उनकी परेशानी आगे बढ़ सकती थी। 


फिलहाल उन्हें DMCH के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। चिकित्सक उनके इलाज को लेकर 24 घंटे तैनात हैं प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। डीएमसीएच में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है।



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता