ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से तेजस्वी ने शुरु किया चुनाव प्रचार अभियान, दोनों उपचुनाव सीट पर जीत का किया दावा

DARBHANGA: तीन दिवसीय दौरे पर तेजस्वी यादव कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में राजद प्रत्याशी गणेश भारती के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आज दरभंगा पहुंचे। तेजस्वी यादव के साथ दरभंगा ग्रामीण से

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से तेजस्वी ने शुरु किया चुनाव प्रचार अभियान, दोनों उपचुनाव सीट पर जीत का किया दावा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: तीन दिवसीय दौरे पर तेजस्वी यादव कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में राजद प्रत्याशी गणेश भारती के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आज दरभंगा पहुंचे। तेजस्वी यादव के साथ दरभंगा ग्रामीण से राजद के विधायक ललित यादव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


वही मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे कुशेश्वरस्थान में राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए आए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीटों पर राजद प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी।


वहीं, कांग्रेस के इस आरोप पर कि राजद ने उपचुनाव में उसे धोखा दिया है तेजस्वी यादव ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि वे तो अपने प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क में आए हैं। कौन क्या कह रहा है इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है।


गौरतलब है कि बिहार में 30 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में महागठबंधन पूरी तरह से टूट गया है और कांग्रेस ने आने वाले समय में हर चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर दी है। दोनों ही सीटों पर राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस वजह से यहां का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 


दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में आरजेडी से राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने भी चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। अशफाक करीम विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में जाकर राजद उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं। 


 राजद सांसद डॉ. अशफाक करीम छोटे-छोटे नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अशफाक करीम जनता के बीच वोट मांग रहे हैं। अशफाक करीम कह रहे है कि बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य चाहिए तो राजद उम्मीदवार को जिताइए ताकि हमारी सरकार बन सके। अशफाक करीम ने उपचुनाव में दोनों सीटों पर राजद उम्मीदवार के जीत का दावा किया।


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता