ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का बेटा चाकूबाजी के आरोप में पहुंचा हवालात, नेताओं के दवाब के बाद पुलिस ने छोड़ा

DARBHANGA: दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का बेटा चाकूबाजी के आरोप में हवालात पहुंचा। नाबालिग लड़के को पुलिस ने लॉकअप में रखा था। बॉन्ड भरवाकर उसे थाने से रिहा किया गया।&n

दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का बेटा चाकूबाजी के आरोप में पहुंचा हवालात, नेताओं के दवाब के बाद पुलिस ने छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का बेटा चाकूबाजी के आरोप में हवालात पहुंचा। नाबालिग लड़के को  पुलिस ने लॉकअप में रखा था। बॉन्ड भरवाकर उसे थाने से रिहा किया गया। 


दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के श्यामा रेसीडेंसी के पास शनिवार को हुए चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमंत झा के 17 वर्षीय पुत्र तेजस्वी भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 11 बजे चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। 


जिसमें टहलबाड़ी निवासी सोनू खान बुरी तरह से घायल हो गये थे। उन्होंने विश्वविद्यालय थाना में लिखित आवेदन दिया था और मामला दर्ज करने की बात कही थी। जिसके बाद आरोपी को थाने के हवाले कर दिया था लेकिन बाद में नेताओं के दवाब के बाद आवेदन को सोनू खान के द्वारा वापस ले लिया गया। वहीं जानकारी के अनुसार विवि थाना प्रभारी मदन प्रसाद ने दोनों पक्ष को बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया।