ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सीएम नीतीश ने विरोधियों पर साधा निशाना, बोले.. कुछ लोगों को काम से कोई लेना देना नहीं रहता..सिर्फ कमाई से मतलब रहता है

DARBHANGA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सीएम नीतीश ने विरोधियों पर साधा निशाना, बोले.. कुछ लोगों को काम से कोई लेना देना नहीं रहता..सिर्फ कमाई से मतलब रहता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज NDA प्रत्याशी अमन हजारी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे थे।


दरभंगा के कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र के धबौलिया में सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाम लिए बगैर लालू यादव के शासनकाल की याद दिलाते हुए अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां गिनाई।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण में बिहार सबसे आगे हैं। कोरोना के दौरान हमलोग लगातार काम करते रहे हैं। विरोधियों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहा जरा उनसे पूछिए कि आपदा के वक्त वो कहां गायब हो गए थे। सीएम नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विरोधियों से सवाल पूछने की बात लोगों से कही। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां बताने के साथ ही लालू यादव के शासनकाल की याद ताजा करा दी। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि पढ़ाई व शिक्षा को लेकर हमलोगों ने कुछ नहीं किया। तो जरा उनसे पूछिए कि हमारे शासन से पहले उनको जब जनता ने मौका दिया था तब शिक्षा की क्या स्थिति थी, ये जरा बता दें।


साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने जब भी हमें मौका दिया हम काम किए हैं और आगे भी करेंगे। लेकिन यहां कुछ लोगों को काम से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ कमाई से मतलब रहता है। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, मंत्री जीवेश मिश्रा सहित तमाम एनडीए के वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद थे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता