ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BJP ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम: शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर वापस नहीं लिया गया तो पूरे बिहार में करेंगे मुख्यमंत्री का पुतला दहन

DARBHANGA: बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छु

BJP ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम: शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर वापस नहीं लिया गया तो पूरे बिहार में करेंगे मुख्यमंत्री का पुतला दहन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गयी है। शिक्षा विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। इसके साथ ही विभाग ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ा दी है। ईद और बकरीद की छूट्टी तीन-तीन दिन कर दी गयी है वही मुहर्रम पर दो दिन का अवकाश रखा गया है। इसे लेकर अब भाजपा समेत सहयोगी दलों के नेता नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।


 इसी कड़ी में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दरभंगा में नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बिहार सरकार पर हिन्दू धर्म के पर्व के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टिकरण की नीति बंद करे। सनातन धर्म के 83 प्रतिशत लोग पूरी तरह से जागरूक हैं। यदि सरकार ने जारी कैलेंडर को 24 घंटे के भीतर वापस नहीं लिया तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण से प्रदेश नहीं चलेगा यह मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं। बिहार की सरकार तुष्टीकरण बंद करें। सनातन धर्म के 83 पर्सेंट लोग पूरी तरह जागरूक हैं। अगर बिहार में नीतीश कुमार सरकार चलाना चाहते हैं तो मैं चेतावनी देता हूँ कि अगर एक भी हिंदू के पर्व को अगर आप अपमानित करने का काम करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी आपके खिलाफ आंदोलन करेगी।


 वही प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कैलेंडर जारी करने की बात पर कहा कि आज ही हम लोगों को इस बात की जानकारी मिली है। हम लोगों ने कहा है कि 24 घंटे में अगर इसकी वापसी नहीं की जाती तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता हरि सहनी, एमएलसी सुनील चौधरी, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट के भाजपा विधायक रामचंद्र साह, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा सहित भाजपा के कई वरीय नेता उपस्थित थे। 


टैग्स