ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार: आंधी पानी ने सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में डाला खलल, बिना सभा किए ही लौटे मंत्री जी

DARBHANGA: बिहार के विभिन्न जिलों में अचानक आई आंधी और पानी से जनजीवन बूरी तरह से प्रभावित हो गया है। राज्य के कई जिलों से तेज आंधी के कारण जान माल की क्षति की खबरें आ रही हैं। तेज

बिहार: आंधी पानी ने सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में डाला खलल, बिना सभा किए ही लौटे मंत्री जी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के विभिन्न जिलों में अचानक आई आंधी और पानी से जनजीवन बूरी तरह से प्रभावित हो गया है। राज्य के कई जिलों से तेज आंधी के कारण जान माल की क्षति की खबरें आ रही हैं। तेज आंधी और पानी ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में भी खलल डालने का काम किया है। 


दरअसल, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा के सहबाजपुर में शीशो पश्चिमी पंचायत में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। इसको लेकर भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। पंडाल में सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी लेकिन अचानक आई तेज आंधी ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।


तेज आंधी और बारिश के कारण सारी व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई। तेज वहा के झोकों से पंडाल उड़ गया वहीं लोग इधर-उधर भागने लगे। मंत्री जी ने किसी तरह हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ तो कर दिया लेकिन सभा को संबोधित नहीं कर सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता