ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ी खबर: AIIMS निर्माण को लेकर धरना दे रहे BJP नेताओं का मंच टूटा, मौके पर मची अफरा-तफरी

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एम्स निर्माण में हो रही देरी और राज्य सरकार के इसमें अड़ंगा लगाने के खिलाफ धरना दे रहे बीजेपी नेताओं का मंच टूट गया। इस घटना के बा

बड़ी खबर: AIIMS निर्माण को लेकर धरना दे रहे BJP नेताओं का मंच टूटा, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एम्स निर्माण में हो रही देरी और राज्य सरकार के इसमें अड़ंगा लगाने के खिलाफ धरना दे रहे बीजेपी नेताओं का मंच टूट गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मंच पर बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर समेत बीजेपी के कई विधायक मौजूद थे। 


दरअसल, दरभंगा में एम्स के निर्माण में हो रही देरी को लेकर बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में महाधरना का आयोजन किया गया था। बीजेपी सांसद के साथ साथ अन्य बीजेपी विधायक और पार्टी के नेता मंच पर बैठे हुए थे और नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे, तभी अचानक मच धराशाही हो गया और मंच पर बैठे बीजेपी नेता जमीन पर आ गए। मंच के टूटने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और मंच पर मौजूद नेता बाल-बाल बचे।


बता दें कि दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ महागठबंधन के नेता महाधरने पर बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दरंभगा से बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। बीजेपी का आरोप है कि बिहार सरकार एम्स के निर्माण में जान बूझकर अडंगा लगा रही है ताकि एम्स निर्माण का श्रेय बीजेपी और केंद्र सरकार को नहीं मिल सके। बीजेपी का आरोप है  कि बिहार सरकार मिथिलावासियों को एम्स के नाम पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है और उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है।