ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बाल-बाल बचे बिहार BJP के पूर्व एमएलसी, सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां भाजपा के पूर्व एमएलसी अर्जुन साहनी सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। इस हादसे में बाल-बाल उनकी जान बची है। तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार

बाल-बाल बचे बिहार BJP के पूर्व एमएलसी, सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां भाजपा के पूर्व एमएलसी अर्जुन साहनी सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। इस हादसे में बाल-बाल उनकी जान बची है। तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन में घायल बीबेजी नेता अर्जुन सहनी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनके इलाज में लग गए हैं। अर्जुन साहनी के सिर में अंदुरूनी चोट लगने की बात कही जा रही है।


बताया जा रहा है कि पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी अपने घर से सड़क पर निकल रहे थे, तभी सामने से आ रही ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है हालांकि पूरे मामले पर पूर्व एमएलसी ने कहा है कि स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने कहा है कि यह मामला ट्रैफिक का नहीं है, इसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराएंगे।