ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

'4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री के बीच काम किए हैं ... ,' CM नीतीश बोले ... कुछ लोग कर रहा है गड़बड़ ...

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काम में लापरवाही पसंद नहीं है। इस बात का प्रमाण कई बार देखने को मिलता है। सीएम कहीं भी किसी क

 '4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री के बीच काम किए हैं ... ,' CM नीतीश बोले ... कुछ लोग कर रहा है गड़बड़ ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काम में लापरवाही पसंद नहीं है।  इस बात का प्रमाण कई बार देखने को मिलता है।  सीएम कहीं भी किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं और उन्हें काम में कोताही बरतने की सुचना मिलती है तो इशारों - इशारों में भरी मंच से ही फटकार लगा डालते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि - जब हम 4 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तापमान में भी घूम सकते हैं तो फिर आपलोग क्यों नहीं। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में एक उद्धघाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम धीमी गति से किए जा रहे कार्यों को देखकर गुस्सा हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि- जब मैं 4 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तापमान में काम कर सकता हूं तो आपलोग क्यों कोताही बरतते हैं।  मैं कोई भी बहाना नहीं सुनूंगा, मुझे काम में कोताही पसंद नहीं है। आपलोग हर काम समय पर पूरा कीजिए। समझ गए न। 


इसके आगे नीतीश कुमार ने इशारों - इशारों में ही भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि, कुछ लोग गड़बड़ी करने के फिराक में हैं। वो लोग नहीं चाहते हैं कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे। इसी कारण कुछ - कुछ करवाते हैं और बोलते रहते हैं। हमलोग तो हमेशा से यही चाहते हैं कि, समाज में प्रेम और भाईचारा बना रहे। 


इसके आलावा कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि , यह बहुत ही अच्छी बात है, वहां भाजपा को हार मिली है। कांग्रेस पार्टी को हमारी तरफ से बधाई है। वहां से मुझे बुलावा आया है और हम कल वहां जा रहे हैं।  हमलोगों को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना है।