ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

डायनासोर की तरह कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी : बोले राजनाथ सिंह..अब तो लालटेनवो भभकता

ROHTAS : काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बिक्रमगंज के राजीव गांधी मैदान में उन्हों

डायनासोर की तरह कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी : बोले राजनाथ सिंह..अब तो लालटेनवो भभकता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS : काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बिक्रमगंज के राजीव गांधी मैदान में उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। 


राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले 10 साल में बच्चों को यह पढ़ाया जाएगा कि कांग्रेस भी कोई पार्टी थी। जिस तरह से दुनिया में डायनासोर विलुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस का भी नामों निशान खत्म हो जाएगा। अब तो लालटेनवो भभकता।


राजनाथ सिंह ने इस दौरान आरजेडी पर भी हमला बोला। ठेठ भोजपुरी में राजनाथ ने कहा कि लालटेन अब भभकने लगा है। लालटेन का तेल खत्म हो गया है। आरजेडी का हाल भी अब कांग्रेस की तरह होता जा रहा है। राजनाथ सिंह ने लोगों से कहा कि जात-पात और धर्म पर न जाएं। एनडीए के प्रत्याशी को अपना कीमती वोट देकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं। उन्होंने लोगों से उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने की अपील की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता