ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

बड़ी खबर: पटना में बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू नेता का मर्डर किया, आक्रोशित लोगों का हंगामा

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू के एक प्रमुख नेता की हत्या कर दी है. अपराधियों ने जेडीयू नेता को उनके घर के बाहर

बड़ी खबर: पटना में बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू नेता का मर्डर किया, आक्रोशित लोगों का हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू के एक प्रमुख नेता की हत्या कर दी है. अपराधियों ने जेडीयू नेता को उनके घर के बाहर गोली मार दी थी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मर्डर की खबर मिलने के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा वहां पहुंचे हैं.


दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष की हत्या

ये वारदात पटना के दानापुर में हुई है. दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू के वरीय नेता दीपक कुमार मेहता का मर्डर कर दिया गया है. सोमवार की देर शाम अपराधियों ने दीपक मेहता को उनके घऱ के बाहर ही गोली मार दी थी. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि दीपक मेहता पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं. अपराधियों ने उन्‍हें कम से कम पांच गोलियां मारी. गोली लगने के बाद घायल दीपक मेहता को राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


दीपक मेहता के मर्डर की खबर मिलने के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अस्पताल में पहुंचे. वहीं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि दीपक मेहता दानापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. परिजनों के मुताबिक चुनाव लड़ने के एलान के बाद उन्‍हें धमकी भी मिली थी. मृतक के परिजन इस मामले में एक स्‍थानीय गुंडे के साथ ही एक विधायक का भी नाम ले रहे हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई थी.