ब्रेकिंग
Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

महागठबंधन को फिर लगा तगड़ा झटका, माले ने नाम के साथ 30 सीटों का किया एलान

PATNA : जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बाद महागठबंधन को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. इसबार माले ने यह करारा झटका दिया है. क्योंकि सीट बंटवारे की तस्वीर साफ़ नहीं होने

महागठबंधन को फिर लगा तगड़ा झटका, माले ने नाम के साथ 30 सीटों का किया एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बाद महागठबंधन को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. इसबार माले ने यह करारा झटका दिया है. क्योंकि सीट बंटवारे की तस्वीर साफ़ नहीं होने के कारण सीपीआई एमएल ने 30 विधानसभा सीटों का एलान कर दिया है. पार्टी की ओर से सीटों की पहली सूची जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे पूरी लिस्ट दी हुई है.


भाकपा-माले ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के कुल 30 विधानसभा क्षेत्रों के नाम समेत अपने सीटों की पहली सूची जारी कर दी है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले और राष्ट्रीय जनता दल के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली. हमने अपनी सीटों की संख्या घटाकर 30 कर ली थी. संपूर्ण तालमेल की स्थिति में इन प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने  20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था.



लेकिन राजद की ओर से हमारे लिए जो सीटें प्रस्तावित की गईं हैं उनमें हमारे सघन कामकाज, आंदोलन व पहचान के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि जिलों की एक भी सीट शामिल नहीं है. ऐसे में जब पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू ही होनेवाला है, हम अपने सीटों की यह पहली सूची जारी कर रहे हैं.


लाॅकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की तबाही, सबको शिक्षा व सम्मानजनक रोजगार देने में सरकार की नाकामी और मोदी सरकार के किसान विरोधी कृषि कानूनों आदि से बिहार की जनता में व्यापक विक्षोभ है. बिहार की जनता जदयू-भाजपा की डबल इंजन सरकार से छुटकारा पाना चाहती है. इस जनभावना का सम्मान करते हुए विपक्ष की पार्टियों के बीच कारगर गठबंधन व समझौता और एनडीए विरोधी मतों को समेटने की पुरजोर कोशिश करना समय की मांग है. लेकिन, अबतक ऐसा संभव नहीं हो पाना बेहद दुःखद है. अब भी अगर संपूर्ण तालमेल की कोई संभावना बनती है तो हम उस पर विचार करेंगे.


सीटों की पहली सूची - 


1. तरारी

2. अगिआंव 

3. जगदीशपुर 

4. संदेश 

5. आरा

6. दरौली 

7. जिरादेई 

8. रघुनाथपुर 

9. बलरामपुर 

10. पालीगंज 

11. मसौढ़ी 

12. फुलवारीशरीफ 

13. काराकाट 

14. ओबरा 

15. अरवल 

16. घोषी 

17. सिकटा 

18. भोरे 

19. कुर्था 

20. जहानाबाद 

21. हिलसा 

22. इसलामुपर 

23. हायाघाट 

24. वारिसनगर 

25. औराई 

26. गायघाट 

27. बेनीपट्टी 

28. शेरघाटी 

29. डुमरांव 

30. चैनपुर