ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

कोर्ट में पेशी के बाद अब केजरीवाल को 9वां समन, ED ने पूछताछ के लिए 21 मार्च को बुलाया

DELHI : दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 9वां समन भेज दिया है। ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। हालांक

कोर्ट में पेशी के बाद अब केजरीवाल को 9वां समन, ED ने पूछताछ के लिए 21 मार्च को बुलाया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 9वां समन भेज दिया है। ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। हालांकि,ससे पहले केजरीवाल ईडी के 8 समनों की अनदेखी कर चुके हैं। इसके खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दो याचिकाएं भी दायर की थी।जिसके बाद इस मामले में  शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। इस जमानत से केजरीवाल को केवल कोर्ट से नियमित पेशी से राहत मिली है लेकिन केस अभी भी जारी है। अब मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होनी है।


जानकारी के मुताबिक, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को कल दो नोटिस भेजे हैं। आबकारी मामले में केजरीवाल को यह नौवां समन भेजा गया है और दिल्ली जल बोर्ड के एक मामले में पहला समन भेजा गया है। साथ ही उन्हें मामले की जांच को लेकर पूछताछ के लिए 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने ईडी पर चुनाव के पहले सीएम को गिरफ्तार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।


आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी नेकहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च की शाम ईडी द्वारा एक और समन मिला है। उन्होंने उनसे दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ जांच में शामिल होने के लिए कहा है। हमें ईडी के द्वारा दर्ज मामले की जानकारी नहीं है। अरविंद केजरीवाल को इस फर्जी मामले में तलब किया गया है। 


आपको बताते चलें कि,  आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए अब तक आठ समन जारी कर चुकी है। दिल्ली सीएम ने अब तक हर बार ईडी के समन को नजरअंदाज किया है। अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ने पहला समन 2 नवंबर को भेजा था। इसके बाद 21 नंबर को दूसरा समन भेजा। फिर 3 जनवरी, 18 जनवरी, 3 फरवरी, 19 फरवरी और 4 मार्च को भी समन भेजा। 8वां समन दरकिनार करने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी के सवालों का सामना करने के लिए तैयार है।