ब्रेकिंग
Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर

कोरोना के खिलाफ जंग में PM मोदी के साथ उतरे चिराग पासवान, रोशनी दिखा एकजुट होने की अपील

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधान मंत्री का खुल कर साथ दिया है।कोरोना के खिलाफ जंग में ने पीएम मोदी के साथ कूद पड़े हैं। उन्होनें अपने ट्व

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधान मंत्री का खुल कर साथ दिया है।कोरोना के खिलाफ जंग में ने पीएम मोदी के साथ कूद पड़े हैं। उन्होनें अपने ट्वीटर अकाउंट से संदेश लिख वीडियो शेयर किया है कि और कहा है कि हम सब प्रधानमंत्री जी के साथ हैं। उन्होनें कहा कि कोरोना संकट के बीच जहां बड़े-बड़े देश परेशान है इस बीच पीएम मोदी ने जो मजबूती दिखायी है वो सराहनीय है। उन्होनें कोरोना को खत्म करने के लिए जहां सभी आवश्यक कदम उठाए हैं वहीं बीच-बीच में देशवासियों का मनोबल भी ऊंचा करने में जुटे हैं।


चिराग पासवान ने ट्वीटर पर लिखा है कि आप सब से आग्रह है की आगामी 5 अप्रैल को आप सभी रात 9 बजे अपने घरों के छत पर या घर के दरवाज़े के सामने या बालकनी से रोशनी दिखा कर एक जुटता दिखाए। ताकि कोरोना वायरस को हराया जा सके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी को भरोसा दिलाए की हम सब भारतवासी इस मुहिम में उनके  साथ हैं।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में देश की जनता से अपील की है कि वो 5 अप्रैल को रात को 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाइटें बंद करके घर के दरवाज़े पर या बालकनी में मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैशलाइट जलाएं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान निरंतर प्रकाश की ओर जाना है, सबसे ज़्यादा प्रभावित ग़रीबों को निराशा से आशा की ओर ले जाना है।


पीएम ने कहा है कि इस संकट से अंधकार और अनिश्चितता जो पैदा हुई है उससे उजाले की ओर बढ़ना है। इसे पराजित करने के लिए प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है इसलिए इस रविवार को 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को 130 करोड़ देशवासियों के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं। 5 अप्रैल को घर की लाइटें बंद करके दरवाज़े या बालकनी पर खड़े होकर मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैशलाइट 9 मिनट तक ज़रूर जलाएं। 





टैग्स