ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

टीकाकरण पर सियासत : सुशील मोदी बोले.. निगेटिव विपक्ष को कुछ भी पॉजिटिव नहीं दिखता

PATNA : कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर विपक्ष को टीकाकरण अभि

टीकाकरण पर सियासत : सुशील मोदी बोले.. निगेटिव विपक्ष को कुछ भी पॉजिटिव नहीं दिखता
Editor
2 मिनट

PATNA : कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर विपक्ष को टीकाकरण अभियान पर आड़े हाथों लिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि विपक्ष इतना निगेटिव हो चुका है कि उसे कुछ भी पॉजिटिव नजर नहीं आता। 


पॉलीटिशियन सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी को जैसे सेना की सर्जिकल स्ट्राइक अच्छी नहीं लगी, धारा 370 का खत्म होना बुरा लगा, चीन से सीमा विवाद में लद्दाख की सीमा पर खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी का पड़ोसी देशों को दो-टूक संदेश देना और देश की रक्षा-विदेश नीति की साझा सफलता पर गर्व नहीं हुआ, उसी तरह वे देश में कोरोना वैक्सीन बनने से लेकर सबसे तेज टीकाकरण होने तक नकारात्मकता के नायक बने रहे।


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि विपक्ष के असहयोग के बावजूद भारत ने शनिवार की शाम तक 32 करोड़ 11 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन देकर सबसे तेज टीकाकरण का एक और रिकार्ड बनाया। भारतीयों को मिले मुफ्त टीके की यह डोज ब्रिटेन की आबादी (6.8 करोड़) से पांच गुना, जर्मनी की आबादी (8.1 करोड़) से चार गुना ज्यादा और अमेरिका की कुल आबादी के बराबर है। 

यह उपलब्धि तब है, जब कांग्रेस, राजद, सपा सहित कई दल टीकाकरण में बाधा डालने के लिए वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के भ्रम फैलाते रहे।