ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

कोरोना से निपटने के लिए एक्शन में कांग्रेस, कोविड कोऑर्डिनेशन कमेटी का किया गठन

PATNA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने बिहार कोविड समन्वय समिति का गठन किया है. कांग्रेस ने 12 सदस्यीय टीम का गठन किया है. बिहार में कोरोना से लोग

कोरोना से निपटने के लिए एक्शन में कांग्रेस, कोविड कोऑर्डिनेशन कमेटी का किया गठन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने बिहार कोविड समन्वय समिति का गठन किया है. कांग्रेस ने 12 सदस्यीय टीम का गठन किया है. बिहार में कोरोना से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. यह समिति अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, भोजन, एम्बुलेंस, टीकाकरण के लिए पंजीकरण जैसी आवश्यकताओं की व्यवस्था करेगी.


डॉ. मदन मोहन झा समिति का चेयरमेन बनाए गये हैं। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, अजित शर्मा, डॉ. मो. जावेद, विजय शंकर दुबे, डॉ. शकील अहमद खान, चंदन यादव, प्रेम चंद मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, अमिता भूषण, राजेश कुमार और प्रवीण सिंह कुशवाहा भी बिहार कोविड समन्वय समिति के सदस्य बनाए गये हैं जो कोरोना मरीजों को हो रही परेशानियों को देखेंगे. कोरोना संक्रमित मरीजों को कोई परेशानी ना हो इसे लेकर कांग्रेस ने यह पहल की है. यह समिति अब अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, भोजन, एम्बुलेंस, टीकाकरण के लिए पंजीकरण जैसी आवश्यकताओं की व्यवस्था करेगी.

कोरोना से निपटने के लिए एक्शन में कांग्रेस, कोविड कोऑर्डिनेशन कमेटी का किया गठन


गौरतलब है कि बिहार में कोरोना महामारी के इस दौर में विपक्ष काफी एक्टिव नजर आ रहा है. रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सभी विपक्षी दलों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी और कोरोना में लोगों तक मदद कैसे पहुंचाई जाए इस पर चर्चा की थी. विपक्षी दलों की वर्चुअल मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआई नेता महबूब आलम, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, कांग्रेस नेता मदन मोहन झा, माले के प्रदेश सचिव कुणाल, राजद नेता अलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्द्की, सीपीएम के अजय कुमार, अवधेश कुमार, राम रतन सिंह, राम नरेश पांडेय, ललित कुमार यादव के अलावा राजद, कांग्रेस, माले, सीपीआई और सीपीएम के कई बड़े नेता शामिल हुए थे. 

टैग्स