ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में कोरोना संक्रमण एरिया में फिर से होगी स्क्रीनिंग, संक्रमण की चेन तोड़ने पर फोकस

PATNA: बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि बिहार में कोरोना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी है. इसके साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है. 

फिर से होगी स्क्रीनिंग

सीएम ने कहा कि हाल के दिनों में अधिक संक्रमण वाले इलाकों में फिर से विशेष स्क्रीनिंग कराने की आवश्यकता जताई. जिससे  संक्रमण रोका जा सके. ज्यादा संक्रमण इलाकों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को नजर रखने का निर्देश भी दिया है.

मास्क पहने के लिए लोगों को करें जागरूक

सीएम नीतीश ने कहा कि लोगों मास्क पहनने को लेकर जागरूक करें. मास्क पहनना कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है. लोग बाहर निकल रहे हैं. एक दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं ऐसे में संक्रमण का खतरा है. सीएम ने कहा कि कोरोना के साथ बाढ़ से लड़ने के लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जानी चाहिए. बता दें कि बिहार में लॉकडाउन के बाद करीब 20 लाख प्रवासी बिहार आए हैं. जिसके बाद बिहार में तेजी से कोरोना मरीजों के पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है. अब तक बिहार में कुल  7893 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. 

टैग्स