ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

कोरोना पर नीतीश ने जनता को किया आगाह, एक-दूसरे से अलग रहकर ही बचाव संभव

PATNA : सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में कोरोना की चर्चा कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होनें कोरोना के कारण और बचावों की चर्चा की है

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में कोरोना की चर्चा कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होनें कोरोना के कारण और बचावों की चर्चा की है साथ ही उन्होनें सरकार के उठाए गये कदमों की चर्चा की है।


नीतीश कुमार ने सरकार के कोरोना से बचाव के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार इस खतरे के प्रति पूरी तरह सचेत और लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होनें कहा कि सभी को मिल कर इसका सामना करना है। उन्होनें कहा कि किसी भी को अगर इसकी कोई सूचना मिलती है उसे सरकार को दें। इस बीमारी पर सजग रहने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि पटना के पाटलिपुत्र हॉस्पिटल में सरकार आइसोलेशन वार्ड बना रही है। वहां कोरोना के संदिग्धों को रखा जाएगा। 


इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सभी दलों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह सभी दलों ने कोरोना जैसे गंभीर आपदा वाली बीमारी का साथ मिलकर लड़ने का फैसला लिया है वह प्रशंसनीय है। उन्होनें कहा कि इस मौके पर सभी को मिल कर पहल करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि सरकार ने इस पूरे मसले पर एहतियातन कदम उठाया है। राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। सिनेमा हॉल-पार्क समेत जितने भी भीड़-भाड़ वाले जगह हैं वहां सरकार ने अवागमन रोकने के लिए तमाम तरह के एक्शन लिए हैं।


नीतीश कुमार से सिंगापुर, थाइलैंड और हांककांग जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन देशों ने लॉक डाउन किया यानि लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी ऐसे देशों ने तुरंत कोरोना पर कंट्रोल कर लिया।इन देशों में कोरोना फैल नहीं सका। कुछ ऐसे ही कदमों से बिहार में इसे पहुंचने से रोका जा सकता है। वहीं उन्होनें कहा बिहार को पड़ोसी देशों से भी कोरोना के पहुंचने का खतरा बना हुआ है इसके लिए सरकार ने बॉर्डर पर सख्त कदम उठाए हैं।