ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

बड़ी खबर : कोरोना के कारण RJD का प्रदेश कार्यालय बंद, तेजस्वी की यात्रा का अब क्या होगा

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. राज्य में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय को बंद कर दिया गया है. प्रदेश अ

बड़ी खबर : कोरोना के कारण RJD का प्रदेश कार्यालय बंद, तेजस्वी की यात्रा का अब क्या होगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. राज्य में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय को बंद कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आदेश से आरजेडी का प्रदेश कार्यालय अगली सूचना तक बंद रखने का फैसला किया गया है. पार्टी के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने इस बात की जानकारी दी है.


कोरोना संक्रमण के कारण आरजेडी के प्रदेश कार्यालय को बंद किया गया है. प्रदेश कार्यालय बंद किए जाने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष के बिहार दौरे और बेरोजगारी रैला को लेकर भी संशय खड़ा हो गया है. हालांकि तेजस्वी इसकी तैयारियों में खुद लगे हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि बेरोजगारी रैला का आयोजन किया जाएगा और इसके लिए तैयारियां चलती रहेंगी.


बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. अब कोरोना राजनीतिक दलों के कार्यालय तक भी पहुंच चुका है. इससे पहले जेडीयू का कार्यालय भी बंद हो चुका है. जेडीयू ऑफिस के अबतक 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जेडीयू ऑफिस में किसी के आने जाने पर रोक लगा दी गई है. 


बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए मकर संक्रांति पर जेडीयू कार्यालय में होने वाले दही चूड़ा भोज के आयोजन को भी रद्द कर दिया गया है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है. इसीलिए हर आयोजन रद्द किये जा रहे हैं. अब देखना है कि ऐसे में बेरोजगारी रैला करने वाले तेजस्वी यादव कैसे अपनी यात्रा पर निकलते हैं.