ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट

कोरोना काल में मांझी ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक, 2 जून को वर्चुअल मोड में होगी HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

PATNA : देश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए एक तरफ जहां तमाम राजनैतिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं. वहीं दूसरी तरफ से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के रा

 कोरोना काल में मांझी ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक, 2 जून को वर्चुअल मोड में होगी HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए एक तरफ जहां तमाम राजनैतिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं. वहीं दूसरी तरफ से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुला ली है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 2 जून को होगी. हालांकि इस बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा.


पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. संतोष सुमन जीतन राम मांझी के बेटे हैं और नीतीश सरकार में मंत्री हैं. पिछले कुछ दिनों में जीतन राम मांझी ने कई विवादित बयान दिए हैं. मांझी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर होने पर आपत्ति जता चुके हैं. उन्होंने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राष्ट्रपति की तस्वीर लगाने की मांग रखी थी. उन्होंने कहा था कि अगर जरूरी हो तो राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री और स्थानीय मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाई जा सकती है. लेकिन संवैधानिक संस्था के हेड के तौर पर राष्ट्रपति की तस्वीर होनी चाहिए.


जीतन राम मांझी ने आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित होने की स्थिति में पंचायती राज प्रतिनिधियों का कार्यकाल 6 महीना विस्तारित करने की मांग रखी है. ऐसे तमाम मुद्दे हैं, जिनपर जीतन राम मांझी बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू से भी अलग राय रखते हैं. ऐसे में कोरोना वायरस के बीच मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक के बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.


हालांकि जीतन राम मांझी की पार्टी की तरफ से बताया गया है कि 1 दिन के लिए आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तमाम मुद्दे संगठन से जुड़े हुए होंगे. बैठक में जनहित और दलीय मजबूती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में शामिल होने के लिए तमाम सदस्यों को वर्चुअल मीटिंग का लिंक शेयर किया जाएगा. जीतन राम मांझी भी इस बैठक को संबोधित करेंगे.


आपको याद दिलाते हैं कि जीतन राम मांझी ने राज्यपाल कोटे से एमएलसी मनोनयन में एक सीट की मांग रखी थी. लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद से मांझी लगातार कोरोना वायरस के बीच एनडीए के अंदर अलग राग अलाप रहे हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मांझी आखिर अपनी सियासी नया को किस तरफ मोड़ने वाले हैं.

टैग्स