ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कोरोना अलर्ट के बाद, देश में आज से जारी हो सकता है जरूरी पाबंदियां, खतरनाक हो रहा वायरस

DESK : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण एक बार फिर दुनिया में दहशत का माहौल कायम बनता जा रहा है। चीन में कोविड के बेकाबू होने से अन्य देशों में भी खतरा बढ़ गया है और भारत में इसको लेक

कोरोना अलर्ट के बाद, देश में आज से जारी हो सकता है जरूरी पाबंदियां,  खतरनाक हो रहा वायरस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण एक बार फिर दुनिया में दहशत का माहौल कायम बनता जा रहा है। चीन में कोविड के बेकाबू होने से अन्य देशों में भी खतरा बढ़ गया है और भारत में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक आज रात से कई पाबंदी शुरू होने वाली है।


दरअसल, एक दैनिक अखबार को इंटरव्यू देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि, भारत के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन गंभीरता बेहद जरूरी है। हमें अब हर स्तर पर सतर्क रहना होगा। हम वायरस को ट्रैक कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर जांच शुरू करने का फैसला इसी वजह से किया गया है। वायरस कैसे अपना रूप बदल रहा है और इसका क्या असर हो रहा है, इसकी सटीक जानकारी हमें है।


इसके साथ ही उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कहा कि, हम देश में गुरुवार से ही जरूरी पाबंदियां लगाना शुरू कर रहे हैं। विदेश से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट पर रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। इस बार भी हम वैसे ही काम करेंगे, जैसा हमने इससे पहले कोविड को हैंडल करने के लिए किया था।  इस पर केंद्र सरकार की समीक्षा बैठक होने वाली है।


गौरतलब हो कि, भारत में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सीनियर अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। जिनमें उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं, पीएम मोदी आज दोपहर कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा दिल्ली, UP, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भी इमरजेंसी मीटिंग होगी।