ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

संजय झा को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप

DELHI : कोरोना काल में कांग्रेस आलाकमान की चुनौती भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। राजस्थान संकट के बाद अब महाराष्ट्र से आने वाले कांग्रेस नेता संजय झा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिख

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना काल में कांग्रेस आलाकमान की चुनौती भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। राजस्थान संकट के बाद अब महाराष्ट्र से आने वाले कांग्रेस नेता संजय झा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके पहले कांग्रेस ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था। संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। 


महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संजय झा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। तत्काल प्रभाव से संजय झा कांग्रेस से निलंबित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि संजय झा पर कांग्रेस आलाकमान इस बात को लेकर खासा नाराज था कि उन्होंने राजस्थान में सियासी संकट को लेकर हल सुझाए थे। संजय झा ने कहा था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई लेकिन वहां कांग्रेस कमजोर स्थिति में है और पार्टी को मजबूत करने के लिए सचिन पायलट को मुख्य भूमिका में लाना चाहिए। कांग्रेस आलाकमान संजय झा के इस बयान को लेकर खासा नाराज था लिहाजा अब उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 


संजय झा ने सार्वजनिक तरीके से जिस तरह पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं उससे आलाकमान नाराज था। कांग्रेस ने उसके बाद तत्काल एक्शन लेते हुए संजय झा को एआईसीसी प्रवक्ता पद से हटा दिया था और अब उन पर कार्रवाई करते हुए संजय झा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

टैग्स