ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं : कांग्रेस मुख्यालय को घेरा ; समझाने में कांग्रेसियों के छूट गए पसीने

DESK : लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही सैकड़ों महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया और एक लाख रुपए की मांग करने लगीं। महिलाएं कांग्रेस का

‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं : कांग्रेस मुख्यालय को घेरा ; समझाने में कांग्रेसियों के छूट गए पसीने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही सैकड़ों महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया और एक लाख रुपए की मांग करने लगीं। महिलाएं कांग्रेस का वह गारंटी कार्ड अपने साथ लेकर पहुंची थी, जिसमें कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद हर महिला के खाते में एक लाख रुपए भेजने का वादा किया था।


दरअसल, कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है कि केंद्र में अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो देश की महिलाओं को प्रतिवर्ष एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म होने के बाद बुधवार को सैकड़ों महिलाएं हाथ में गारंटी कार्ड लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया और कांग्रेस नेताओं को उनके वादों की याद दिलाई।


गारंटी कार्ड लेकर पहुंचीं महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एक लाख रुपए देने का वादा किया है, जिसको लेने हम यहां आए हैं। महिलाओं का कहना था कि उन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, महिलाओं को समझाने में कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद नेताओं के पसीने छूट गए।


यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले गारंटी कार्ड जारी किया गया था। जिसमें सरकार बनने के बाद एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी। चुनाव से पहले बड़ी संख्या में गारंटी कार्ड भी बांटे गए थे। अब महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंच रही हैं और एक लाख रुपए की मांग कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की समझ में नहीं आ रहा है कि महिलाओं को कैसे समझाएं।

टैग्स