ब्रेकिंग
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगापटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगा

‘निकम्मे और घूसखोर हैं बिहार सरकार के अधिकारी’ कांग्रेस MLA ने अधिकारियों को खुले मंच से दी गाली

BUXAR: राजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार सरकार के अधिकारियों को न सिर्फ घूसखोर और निकम्मा बताया बल्कि खुले मंच से उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दी

‘निकम्मे और घूसखोर हैं बिहार सरकार के अधिकारी’ कांग्रेस MLA ने अधिकारियों को खुले मंच से दी गाली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: राजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार सरकार के अधिकारियों को न सिर्फ घूसखोर और निकम्मा बताया बल्कि खुले मंच से उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। कांग्रेस विधायक रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान शब्दों की मर्यादा को लांघ गए।


कांग्रेस विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के जितने भी अधिकारी हैं, सभी निकम्मे हैं। इस बात को मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं। बिहार के अधिकारी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं और बिना घूस लिए कोई काम नहीं करते हैं। इस दौरान उन्होंने राजपुर के पूर्व विधायक संतोष निराला का नाम लिए बिना कहा कि विधायक जी अधिकारियों से अपना हिस्सा लेते हैं।


उन्होंने कहा कि राजपुर विधानसभा की 6 पंचायतों में पूर्व विधायक ने कोई काम नहीं किया और वहां की जनता के साथ भेदभाव करते रहे। वहीं जमीन सर्वे से जुड़ा सवाल पूछने पर विधायक ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि बिहार के जितने भी अधिकारी हैं वह निकम्मे हैं। पैसों के लिए बिचौलियों के जरिए खेल खेलते हैं और राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है।


जमीन सर्वे में धांधली की खबरों पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने लोगों को लड़ाने का खेल शुरू किया है। खुले तौर पर कहता हूं कि नीतीश के सारे अधिकारी चोर हैं। बता दें कि रविवार को नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक पहुंचे थे और इस दौरान शब्दों की मर्यादा को लांघ गए।