ब्रेकिंग
सीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलासीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगला

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ED की रेड, सुबह सवेरे छापेमारी से हड़कंप

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। सुबह सबेरे ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। राजधानी रांची समेत

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ED की रेड, सुबह सवेरे छापेमारी से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। सुबह सबेरे ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी ईडी की रेड चल रही है। अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास पर ईडी की टीम पहुंची है।


जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम कांग्रेस की महिला नेता और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, शशि भूषण सिंह समेत कई कई अन्य लोगों के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम जमीन और बालू से जुड़े मामले को लेकर सीओ और विधायक के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।


दरअसल, कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी के रांची जोनल आफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से अंबा के खिलाफ दर्ज सारे एफआईआर की जानकारी मांगी थी। इधर, मंगलवार की सुबह से ही ईडी के अधिकारियों ने एक्शन शुरू कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम मंगलवार की सुबह एक साथ रांची और हजारीबाग में कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है।


टीम मंगलवार की सुबह अंबा प्रसाद के हजारीबाग के हुरहुरू स्थित आवास पहुंची है। खबर है कि ईडी द्वारा विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है। साथ ही प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा विधायक अंबा प्रसाद के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र साव के कानी बाजार स्थित घर में भी ईडी की आठ सदस्यीय टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। वहीं विधायक अंबा प्रसाद के चाचा और मामा के घर भी परिवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है वहां भी जांच चल रही है।



संबंधित खबरें