ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कांग्रेस विधायक अजित शर्मा का बड़ा आरोप, कहा- भागलपुर में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों की लूट

PATNA: सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी विधायकों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. नगर विकास विभाग की बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने भागलपुर शहर को स्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी विधायकों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. नगर विकास विभाग की बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने भागलपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए की लूट का आरोप लगाया. https://www.youtube.com/watch?v=5MjpYsNCyGY कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप सोमवार को जब नगर विकास विभाग के बजट पर चर्चा हुई तो सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच आरोपों और प्रत्यारोपों के जमकर तीर चले. भागलपुर से कांग्रेसी विधायक ने सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए और कहा कि भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों की लूट हुई है. अजित शर्मा ने कहा कि उनके पास वित्तीय गड़बड़ियों के सबूत हैं. अजित शर्मा ने पटना में हुए जल जमाव को लेकर भी नगर विकास मंत्री पर निशाना साधा और कहा कि पटना में कहीं भी जल जमाव को दूर करने के उपाय नहीं किए गए. 'आरोपों की कराएंगे जांच' अजित शर्मा के आरोपों से हैरान शहरी विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने वो इन आरोपों की जांच कराएंगे और जो भी दोषी पाए जाएंगे सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. वहीं पटना के अलग-अलग जगहों पर हुए जल जमाव के बारे में पूछ गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पटना में कहीं जल जमाव नहीं है और अगर कहीं है भी तो उसे फौरन दूर किया जाएगा. पटना से राहुल की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता