ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कांग्रेस की इंडिया मैप से नार्थ ईस्ट गायब, BJP बोली ....देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का एजेंडा

DESK : पीएम मोदी पर तंज करने के लिए कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच भारत का अधूरा नक्शा दिख रहा

कांग्रेस की इंडिया मैप से नार्थ ईस्ट गायब, BJP बोली ....देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का एजेंडा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

 DESK  : पीएम मोदी पर तंज करने के लिए कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें  वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच भारत का अधूरा नक्शा दिख रहा है। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस नक्शा में नॉर्थ ईस्ट नहीं है। इसके बाद अब इस तस्वीर को लेकर विवाद उठाना शुरू हो गया है। भाजपा ने नेता के तरफ से इसको लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया गया है। 


दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज है। ये दोनों पार्टी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी एक दूसरे पर हमलावर है। सबसे पहले बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा था, जिसके बाद कांग्रेस ने भी ऐसा ही एक एनीमेशन वीडियो रिलीज किया है। लेकिन, कांगेस खुद के ही चाल में फंस गई। 


इस वीडियो को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने कांग्रेस के ऑफिशल वीडियो में नॉर्थ ईस्ट को हटाकर दिखाए गए भारत के अधूरे नक्शे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि- भारत को टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। उन्होंने लिखा, "कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल वीडियो में कश्मीर के बाद अब पूरे नॉर्थ ईस्ट को भारत के नक्शे से काट दिया है। क्या राहुल गांधी ने चाइनीज के साथ यह समझौता किया है कि नॉर्थ ईस्ट को चीन को सौंप देंगे? भारत के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। वह डेंजरस और कपटी हैं। 


आपको बताते चलें कि, 2017 में जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच डोकलाम में संघर्ष चल रहा था उस समय आरोप लगे थे कि राहुल गांधी ने चीनी राजदूतों के साथ गुप्त बैठक की है।  शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने तो इसका खंडन किया था लेकिन बाद में खुद राहुल गांधी ने 10 जुलाई 2017 को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह चीनी राजदूत से मिले थे।