ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

कांग्रेस की दिल्ली में होगी बड़ी रैली, संसद सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी

DESK: केंद्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी दिल्ली में जल्द ही एक बड़ी रैली करने वाली है। राष्ट्रीय स्तर पर इस रैली को लेकर तैयारी की जा रही है। महंगाई, किसान और वर्तमान समय क

कांग्रेस की दिल्ली में होगी बड़ी रैली, संसद सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: केंद्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी दिल्ली में जल्द ही एक बड़ी रैली करने वाली है। राष्ट्रीय स्तर पर इस रैली को लेकर तैयारी की जा रही है। महंगाई, किसान और वर्तमान समय के कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी इस रैली के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है।


सोमवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में इस रैली को लेकर बैठक हुई। कई प्रदेशों के नेताओं के साथ इस बैठक में शक्ति प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद बाहर निकले कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि वर्तमान संसद सत्र के दौरान सरकार को संसद से लेकर सड़क तक घेरने की रणनीति बनी और सत्र के दौरान ही दिल्ली में एक बड़ी रैली करने को लेकर रणनीति बनाई गई। एक दो दिनों में तारीख और जगह को लेकर फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी ले लेंगे।


नवंबर में कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद कांग्रसे उत्साहित नजर आ रही है उसे लग रहा है कि केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में एक माहौल बन रहा है। उस माहौल को अपने पक्ष में करने और आने वाले कुछ महीनों में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले एक बड़ी रैली दिल्ली में करके वो जनता के बीच एक संदेश देना चाहती है। दिल्ली का रास्ता यूपी होकर जाता है ये सभी जानते है और दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन कर पड़ोसी राज्य यूपी और पंजाब को कांग्रेस इस माध्यम से साधना चाहती है।

टैग्स