ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन खत्म, स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए किया था सस्पेंड

DELHI : पिछले दिनों संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा करने वाले कांग्रेस के चार सांसदों की निलंबन वापस ले लिया गया है। लोकसभा में विपक्ष के साथ सहमति के बाद सस्पेंशन खत्म करने के

कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन खत्म, स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए किया था सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : पिछले दिनों संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा करने वाले कांग्रेस के चार सांसदों की निलंबन वापस ले लिया गया है। लोकसभा में विपक्ष के साथ सहमति के बाद सस्पेंशन खत्म करने के लिए प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद लोकसभा से सस्पेंड कांग्रेस सांसदों का निलंबन खत्म हो गया। 


बीते 25 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के चार सांसदों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। स्पीकर ने हंगामा करने वाले कांग्रेस के चार सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया था। कांग्रेस के इन चार सांसदों पर स्पीकर ने नियम 374 के तहत यह कार्रवाई की थी। संसद के सत्र से निलंबित किए जाने वाले सांसदों में मन्निकम टैगोर, ज्योति मनी, टीएन प्रतापन और राम्या हरिदास शामिल थे। ये सभी सांसद स्पीकर के मना करने के बावजूद लगातार प्लेबोर्ड दिखाकर सदन में विरोध जता रहे थे।


बता दें कि 18 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही विपक्षी दल सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। विपक्षी सांसदों ने तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में आने और बढ़ती महंगाई, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने पर जवाब देने की मांग कर रहे थे। विपक्ष ने स्पीकर की इस कार्रवाई को हिटलरशाही करार दिया था।