ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से JDU ने बनाई दूरी, पत्र जारी कर बताई ये वजह

PATNA: 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जेडीयू ने दूरी बना ली है। नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार का हवाला देते हुए जेडीयू के राष्

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से JDU ने बनाई दूरी, पत्र जारी कर बताई ये वजह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जेडीयू ने दूरी बना ली है। नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार का हवाला देते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर यात्रा में शामिल नहीं होने की जानकारी दी है। खरगे को लिखे पत्र में ललन सिंह ने कहा है कि 30 जनवरी को नागालैंड में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे ऐसे में भारत जोड़ों यात्रा में शामिल नहीं हो सकते हैं। जेडीयू की तरफ से कांग्रेस का न्योता ठुकराया जाना विपक्षी एकता की मुहिम को बड़ा झटका माना जा रहा है।


ललन सिंह सिंह लिखते हैं कि, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है और संवैधानिक संस्थाएं जो अनियंत्रित कार्यकारी शक्ति पर नियंत्रण और संतुलन सुनिश्चित करने वाली हैं, उन्हें व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है। मैं इस ऐतिहासिक इवेंट में उपस्थित होना चाहता था लेकिन ऐसा करने में असमर्थ होने पर मुझे खेद है क्योंकि मुझे उसी दिन नगालैंड में पार्टी का चुनाव अभियान शुरू करना है।


दरअसल, श्रीनगर में 30 जनवरी को राहुल गांधी की होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस की तरफ से जेडीयू को बुलावा भेजा गया था लेकिन जेडीयू ने नागालैंड चुनाव का हवाला देते हुए यात्रा से किनारा कर लिया है। कांग्रेस के बुलावे के बावजूद जेडीयू की तरफ से इस यात्रा में कोई नेता शामिल नहीं हो रहा है। 30 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा श्रीनगर में समाप्त हो रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस की तरफ से तमाम विपक्षी दलों को बुलावा भेजा गया है। जेडीयू ने पत्र लिखकर अपना रूख तो स्पष्ट कर दिया है हालांकि फिलहाल आरजेडी की तरफ से कांग्रेस के बुलावे का जवाब नहीं दिया गया है।


बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम चला रहे है। इसी मुहिम के तहत उन्होंने पिछले दिनों सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ साथ विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात भी की थी। सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए लालू और नीतीश एक साथ दिल्ली पहुंचे थे और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी हालांकि इस मुलाकात की तस्वीरें सामने नहीं आने पर खूब राजनीति भी हुई थी। इसी बीच कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ ने बयान दिया कि राहुल गांधी 2024 में विपक्ष का प्रधानमंत्री चेहरा होंगे। कमलनाथ के इस बयान से नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनाने का ख्वाब देख रही जेडीयू को तब बड़ा झटका लगा था।


कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से JDU ने बनाई दूरी, पत्र जारी कर बताई ये वजह