ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

कांग्रेस का राजभवन मार्च, पटना पुलिस ने नेताओं को रोका

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. फोन टैपिंग कांड को लेकर निकाले गए कांग्रेस के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोक दिया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्

कांग्रेस का राजभवन मार्च, पटना पुलिस ने नेताओं को रोका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. फोन टैपिंग कांड को लेकर निकाले गए कांग्रेस के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोक दिया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा के नेतृत्व में पार्टी के नेता आज राजभवन के लिए निकले थे. राजभवन पहुंचकर इन्हें राज्यपाल फागू चौहान को एक ज्ञापन सौंपना था. यह ज्ञापन राष्ट्रपति को दिया जाना था. लेकिन राजभवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोक लिया है. 


कांग्रेस के राजभवन मार्च को उस वक्त रोका गया जब वह बेली रोड से राजभवन के लिए मुड़े थे. राजेंद्र गोलंबर के पहले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हल्की धक्का-मुक्की भी हुई.



हालांकि पुलिस से बातचीत के बाद कांग्रेस के 6 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राजभवन राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचा है. कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर फ़ोन टैपिंग मामले से जुड़ा ज्ञापन सौंपा है.