ब्रेकिंग
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए शेखर सुमन : बिहारी बाबू के खिलाफ पटना साहिब से लड़ चुके हैं लोस चुनाव

PATNA : वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले एक्टर शेखर सुमन मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्य

कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए शेखर सुमन : बिहारी बाबू के खिलाफ पटना साहिब से लड़ चुके हैं  लोस चुनाव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले एक्टर शेखर सुमन मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लोकसभा चुनाव के बीच शेखर सुमन का अचानक पाला बदलना पटना साहिब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


दरअसल, वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एक्टर शेखर सुमन को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि शेखर सुमन पटना साहिब में बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बिहारी बाबू ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी और शेखर सुमन को हार का सामना करना पड़ा था। 


अब लोकसभा चुनाव के बीच शेखर सुमन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। शेखर सुमन के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं राधिका खेड़ा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है कि दूसरी बार सियासी पारी खेलने के लिए शेखर सुमन बीजेपी में शामिल हुए हैं। 


बीजेपी में शामिल होने के बाद शेखर सुमन ने कहा कि जीवन में बहुत सी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। बहुत सकारात्मक सोंच के साथ आया हूं। कल तक पता नहीं था कि मैं आज यहां बैठूंगा। उन्होंने इसके लिए भगवान का शुक्रिया किया। 


बता दें कि बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट हमेशा से हॉट सीट रही है। यह सीट बीजेपी की सबसे सेफ सीट मानी जाती है। इस सीट से बीजेपी ने इस बार भी कायस्थ जाति से आने वाले मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। रविशंकर के खिलाफ कांग्रेस ने इस बार पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को मैदान में उतारा है। इस सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है।