ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कांग्रेस विधायक के देवर की फॉर्च्यूनर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, इंजीनियर दंपति की मौत, बच्चे की हालत नाजुक

DHANBAD: दो फॉर्च्यूनर का ड्राइवर आपस में रेस लगा रहा था। दोनों कार की रफ्तार काफी तेज थी। रेस लगाने के चक्कर में एक फॉर्च्यूनर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर

कांग्रेस विधायक के देवर की फॉर्च्यूनर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, इंजीनियर दंपति की मौत, बच्चे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: दो फॉर्च्यूनर का ड्राइवर आपस में रेस लगा रहा था। दोनों कार की रफ्तार काफी तेज थी। रेस लगाने के चक्कर में एक फॉर्च्यूनर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर BCCL के इंजीनियर राणा दास सवार थे। जो अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखाकर पत्नी मानसी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।


JH10 CF0045 रजिस्ट्रेशन नंबर की फॉर्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक काफी दूर तक फेंका गये। इस हादसे में इंजीनियर राणा दास और उनकी पत्नी मानसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे ऋषभ को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होता देख परिजन उसे कोलकाता ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


इंजीनियर दंपति की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार की देर रात धनबाद थाना क्षेत्र के धैया इलाके की यह घटना है। मृतक के भाई ने बताया कि जिस फॉर्च्यूनर ने उनके भाई और भाभी की जान ली है वो झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह की कार है। यह कार सिंह नेचुरल्स प्राइवेट कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।